सत्याग्रह के समर्थन में पशुपालकों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

In support of Satyagraha, the protesters protest marches Samastipur Now
0 374
Above Post Campaign

समस्तीपुर। किसानों के कर्ज माफी समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर पशुपालक किसान सेवा संघ जिला शाखा के बैनर तले स्थानीय बस पड़ाव में मंगलवार को दसवें दिन भी सत्याग्रह जारी रहा। अनशन के समर्थन में संघ की ओर से जुलुस भी निकाला गया। जुलुस विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए पुन: सरकारी बस पड़ाव पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रधान ने की। संचालन अभियान समिति के संयोजक डॉ. भूपेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। अनशन स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पशुपालक किसानों की समस्या तथा उनकी तीन सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की। महेन्द्र प्रधान ने कहा कि अनशनकारी आंदोलन के लिए बाध्य हैं। वहीं भूपेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी तक अनशन जारी रहेगा।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

इसके अलावा कई राजनीतिक संगठन के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए मांगों का समर्थन किया। मोहिउद्दीनगर के प्रखंड प्रमुख जवाहर राय ने आंदोलन में समर्थन देते हुए कहा कि यदि सरकार नहीं सुनेगी तो पूरे जिले में चक्का जाम किया जाएगा। साथ ही सरकार को मांगों की पूर्ति के लिए मजबूर किया जाएगा। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के के जिलाध्यक्ष रामाश्रय ठाकुर ने जाति और वर्ग में बंटे हुए लोगों को एक होने का आह्वान किया। राजद के प्रदेश महासचिव फैर्जुर रहमान फैज ने कहा कि यह लड़ाई बिहार के प्रत्येक व्यक्ति की हैं। इस लड़ाई में सभी लोगों को भागीदारी देनी होंगी। इससे स्वत: अहंकारी सरकार झूक जाएंगी। पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने बिहार सरकार अहंकारी सरकार कहते हुए लोकतंत्र का विरोधी बताया। साथ ही बिहार के कोने-कोने में जाकर लोगों को जगाने की बात कही।

मौके पर शंकर प्रसाद यादव, उमेश राय, विजय कुमार ठाकुर, रामानंद राय, जवाहर राय, जय प्रकाश शर्मा, जय कृष्ण राय, संजीव राय, अंजू कुमारी, बच्चा गिरी, मदन प्रसाद यादव, सुधीर कुमार राय, प्रवीण कुशवाहा, मो. एखलाकुर रहमान सिद्दिकी, राणा ¨सह चौहान, जितेन्द्र ¨सह चंदेल, चंद किशोर झा, देविता गुप्ता, पीआर गोपाल, अरुण कुमार राय, कन्हैया चौधरी, नंद कुमार चौधरी, कौशल राय, भरत राय, शंकर ठाकुर, रामाधार चौधरी, श्याम नंद राय, अर¨वद कुशवाहा, रामचंद्र महतो, नंद केसरी प्रसाद आजाद, धनंजय कुमार, सचिन कुमार, चंदन मिश्रा, ¨जद कुमार मिश्रा, सुजीत पटेल, लाल प्रसाद, सरोज ठाकुर, सुरेश महतो, सुरेश झा, उमेश राय, प्रो. मुकुंद कुामर, शिव शंकर चौधरी, दिलीप चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, कृष्ण देव चौधरी, रंजन कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 2
After Tags Post Banner 1
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close