उच्च विद्यालय में 44 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम

0 75
Above Post Campaign

समस्तीपुर प्रखंड के चोरा टभका पंचायत अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया के प्रांगण में 44 लाख 10 हजार 780 रुपये के लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। शुक्रवार को स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने विधिवत इसका शिलान्यास किया। इसके बाद विद्यालय के प्रांगण में एक सभा भी आयोजित हुई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय ने की। संचालन अशोक पटेल ने किया। संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने मुख्यमंत्री की विकास संबंधी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए अपने द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, सड़क, पुल पुलिया निर्माण कराए जाने आदि की भी चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने विधायक द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को उप प्रमुख रामनाथ राय, नरेश प्रभाकर, राम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, मनोज कुमार, जदयू पंचायत अध्यक्ष रामचन्द्र महतो, तरूण कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार लाल, अभिषेक कुमार अनल, रमेश प्रसाद सिंह, पंसस क्रांति कुमार, नकुन चौधरी, राम सेवक साह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

समय से पहले बंद कर दिया विद्यालय, उठे सवाल

प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया में शुक्रवार को स्टेडियम का शिलान्यास विभूतिपुर विधायक रामबालक ¨सह द्वारा किया जाना था। विद्यालय पर विधायक के पहुंचाने के पूर्व ही विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक ने स्कूली बच्चों को छुट्टी दे दी। जिस पर कई लोगों ने सवाल उठाए। पूछे जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कार्यक्रम समाप्ति के बाद भी लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ था।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close