अब उत्तर कोरिया पर भी अमेरिका ने लगाया प्रतिबन्ध, जानें और कौन हुआ बैन

0 102
Above Post Campaign

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच चल रही जुबानी जंग में अब एक नया मोड़ आ गया है। अमेरिका अपनी आंतरिक सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है, जिसके चलते उसने कुछ और देशों के नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाने जा रही है।

अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं। इसी कारण उन्होंने उत्तर कोरिया, वेनेज़ुएला और चाड के नागरिकों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

बता दें वेनेज़ुएला के लिए लगाए गए प्रतिबंध सिर्फ़ सरकार के लिए काम कर रहे लोगों और उनके परिवारों पर ही लागू होंगे।

वहीं अमरीका के यात्रा प्रतिबंधों में शामिल देशों की सूची में से सूडान को निकाल दिया गया है। लेकिन यमन, ईरान, सोमालिया, लीबिया, और सीरिया के लोगों के अमरीका आने पर रोक अभी भी जारी रहेगी।

ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि अमेरिका को सुरक्षित बनाना मेरी प्राथमिकता है। हम उन लोगों को अपने यहां स्वीकार नहीं करेंगे जिनकी सुरक्षा जांच को लेकर हम आश्वस्त नहीं हो सकते।

बता दें यात्री प्रतिबंध यानी ट्रैवल बैन का मतलब होता है कि किसी देश के नागरिकों या नागरिकों के समूह के अपने यहां आने पर रोक लगा दी जाये।

इससे पहले भी ट्रंप ने छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर यह प्रतिबंध लगाया था और जिसे बड़े स्तर पर ‘मुस्लिम प्रतिबंध’ की तरह देखा गया था।

इसे कानूनी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा और बड़े स्तर पर इसके ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

Middle Post Banner 2
Middle Post Banner 1

बता दें इस मामले की सुनवाई अक्टूबर में अमरीकी सुप्रीम कोर्ट में होगी।

वेनेज़ुएला और उत्तर कोरिया के इस सूची में जुड़ने का अर्थ होगा कि यात्री प्रतिबंध अब सिर्फ़ मुस्लिम देशों के लिए सीमित नहीं रह जाएंगे।

ख़बरों के मुताबिक नई प्रतिबंध सूची सुरक्षा जांच की प्रक्रिया और सहयोग पर आधारित होगी, जिसमे हर देश के लिए अलग आधार होंगे। जैसे-

1– आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे के ख़िलाफ़ लड़ाई में चाड एक अहम सहयोगी देश है। लेकिन इन सबके बौजूद उसने आतंकवाद से जुड़ी दूसरी सूचनाएं साझा नहीं की हैं, जिनकी अमरीका को ज़रूरत थी। इसलिए अब उसके नागरिको को अब टूरिस्ट और बिजनेस वीज़ा नहीं दिया जाएगा।

2– व्हाइट हाउस ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अमरीकी सरकार के साथ किसी भी तरह से सहयोग नहीं किया और सारे मोर्चों पर निराश किया है। इसलिए उसके नागरिकों के अमरीका आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाता है।

3-अमेरिका ने कहा है कि देश की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए वेनेज़ुएला सहयोग नहीं कर रहा था। इसके कारण वेनेज़ुएला के कुछ सरकारी अफ़सरों और उनके परिवार के सदस्यों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाल ही में अमरीका ने वेनेज़ुएला की सरकार पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिका की तरफ से यह भी कहा गया कि इराक़ भी ज़रूरी मानकों पर खरा नहीं उतरा है, लेकिन फिर भी उस पर प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। इसकी वजह अमरीका से उसका करीबी और सहयोगी रिश्ता है और दोनों मिलकर इस्लामिक स्टेट से लड़ रहे हैं।

बता दें नए प्रतिबंध 18 अक्टूबर से लागू होंगे। लेकिन जिन्हें पहले से वीज़ा मिल चुका है, वे इससे प्रभावित नहीं होंगे। प्रतिबन्ध के कारण बी-1 और बी-2 बिजनेस और टूरिस्ट वीज़ा को रद्द कर दिया जाएगा।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 2
After Tags Post Banner 1
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close