‘आंतरिक लोकतंत्र वाली पार्टी में चाय बेचने वाले का बेटा भी बन जाता है पीएम’

0 79
Above Post Campaign

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शुक्रवार को कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा, सब जानते हैं। तीन दिन के दौरे पर मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचे शाह ने पार्टी के नया भारत मंथन कार्यक्रम में कहा, कांग्रेस वह पार्टी है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र मर गया है, वह देश के लोकतंत्र की सेवा नहीं कर सकती। देश में 1650 से ज्यादा दल आजादी के बाद पंजीकृत हुए हैं, मगर भाजपा के अलावा इक्का-दुक्का पार्टियां ही ऐसी हैं, जिनमें आंतरिक लोकतंत्र है।

Middle Post Banner 2
Middle Post Banner 1

उन्होंने कहा, जब सोनियाजी नहीं रहेंगी या उनकी इच्छा अध्यक्ष पद पर रहने की नहीं होगी तो अध्यक्ष कौन होगा, सब जानते हैं.. मगर भाजपा में मेरे बाद कौन अध्यक्ष होगा, नहीं पता। इसी से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है और भाजपा में जीवित है। 34.31 करोड़ रुपये की संपत्ति के स्वामी शाह ने कहा कि वह कभी बूथ स्तर के अध्यक्ष हुआ करते थे और पोस्टर चिपकाने का काम करते थे, मगर काम के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र होता है, उसमें एक परिवार का नहीं, चाय बेचने वाले का गरीब बेटा भी प्रधानमंत्री बनकर देश को आगे बढ़ाने में लग जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जिस दल में आंतरिक लोकतंत्र होता है, वह व्यक्ति को आंतरिक शक्ति प्रदान करता है।

विधायक से हाल ही में सांसद बने शाह ने स्पष्ट किया, जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना सत्ता पाने के लिए नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जो नीतियां बन रही थीं, उससे एक बड़े वर्ग को लगा कि ये नीतियां देश को आगे नहीं ले जा सकतीं, इसलिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी और कुछ लोगों ने मिलकर भारतीय जनसंघ पार्टी बनाई। वैकल्पिक नीतियों के लिए यह दल बना था। कांग्रेस जहां देश नवनिर्माण की बात कर रही थी, वहीं जनसंघ का मानना था कि पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 2
After Tags Post Banner 1
After Related Post Banner 3
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close