व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए हुआ नामांकन

0 137
Above Post Campaign

समस्तीपुर। रोसड़ा व्यापार मंडल चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार तथा विनय कुमार सिंह ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। वहीं पिछड़ा कोटि सदस्य के लिए रामबाबू यादव तथा सामान्य कोटि सदस्य के लिए भीष्म कुमार राय, संजय कुमार सिंह, जयराम दास, शंकर प्रसाद सिंह, प्रभा कुमारी तथा कुमकुम कुमारी ने अपना नामांकन दर्ज कराया। अनुसूचित जाति से सदस्य के लिए रामदेव महतो तथा अति पिछड़ा वर्ग से सदस्य के लिए मो. शहिद ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस आशय की जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शिवांगी कुमारी ने बताया कि गुरूवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा तथा शुक्रवार को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। बता दें कि 13 नवंबर को व्यापार मंडल का चुनाव निर्धारित किया गया है।

ताजपुर संस : ताजपुर प्रखंड कार्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए फिरदौस रिजवी, धीरेन्द्र कुमार धीरज, अजित कुमार ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। वहीं सदस्य पद के आसिफ होदा, राजनारायण सिंह, कैलाश सिंह, जितेंद्र सिंह ने नामांकन किया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा ने बताया कि कुल सात सदस्य होने चाहिए। जबकि चार लोगों ने ही नामांकन किया है।

विभूतिपुर संस : व्यापार मंडल अध्यक्ष के लिए सुनील कुमार ने नामांकन किया है। वहीं प्रथम वर्ग सहयोग समिति सदस्य पद के लिए पिछड़ा वर्ग से हरि नारायण सिंह, सामान्य वर्ग से रंजीत कुमार, लक्ष्मी नारायण सिंह, सामान्य वर्ग महिला से अनिता कुमारी, द्वितीय वर्ग (व्यक्तिगत किसान) के लिए अनु. जाति से गांगो राम, अपिव. से राजेन्द्र ठाकुर, पिछड़ा वर्ग से बहोरन महतो, सामान्य वर्ग से हुकुम देव राय, राजीव कुमार मिश्रा, सामान्य महिला से रेशमा देवी ने नामांकन किया है। मौके पर विधायक राम बालक सिंह, प्रखंड उप प्रमुख रामनाथ राय, प्रभु नारायण राय, तरूण कुमार सिंह, नरेश प्रभाकर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सिंघिया, संस:व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमार झा, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, अतुल कुमार सिंह तथा सुशील सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

हसनपुर,संस : हसनपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड व्यापार मंडल चुनाव के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बीडीओ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, भीखरंजन यादव, रामक मार यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं प्रखंड प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए अनिल कुमार राउत, दीना साह, हरेकृष्ण पासवान ने नामांकन किया।

दलसिंह सराय, संस : प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेंद्र कुमार सिंह के समक्ष व्यापार मंडल के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के पद को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। अध्यक्ष पद के लिये छह उम्मीदवार जवाहर लाल महतो, रामकरण राय, राम प्रवेश राय, यशवंत कुमार झा और बनारसी देवी ने नामांकन दाखिल किया।वही द्वितीय वर्ग ( व्यक्तिगत किसान ) चार उम्मीदवार श्याम लाल महतो, राजेंद्र सिंह, रामश्रय महतो, और बनारसी देवी ने नामांकन करवाया।

पूसा, संस : व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को 6 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें 4 उम्मीदवार पैक्स अध्यक्ष एवं दो अन्य शामिल हैं। नामांकन करने वालों में राजेश कुमार राय उर्फ छोटू, मनोहर ठाकुर, रूद्र नारायण ¨सह, प्रेम कुमार झा, श्याम कुमार चौधरी एवं राजीव रंजन शामिल है।

वारिसनगर, संस : प्रखंड व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बुधवार को अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति के लिए नामांकन किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार सिंह व राजेश्वर ठाकुर, वर्ग 1 के कार्यकारिणी सदस्य पद पर अतिपिछड़ा वर्ग से राजेश कुमार सहनी व फुलेन्द्र चौधरी, पिछड़ा वर्ग से गणेश राय, सामान्य वर्ग से सरीता देवी, मतीन अहमद मजहर , उमेश सिंह एंव कृषक सदस्य वर्ग 2 में सामान्य वर्ग से चितरंजन प्रसाद सिंह, सतेन्द्र प्रसाद सिंह व सुधीर झा, पिछड़ा वर्ग से राधामोहन गिरि, बसंत कुमार पुर्वे, अतिपिछड़ा वर्ग से उपेन्द्र शर्मा व शशिरंजन चौधरी, अनुसूचित वर्ग से रमेश पासवान व विष्णु पासवान ने नामांकन दाखिल किया है।

खानपुर, संस : व्यपार मण्डल अध्यक्ष व प्रबन्ध कार्यकारणी सदस्य पद के लिये उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। एआरओ राम प्रसाद सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चन्द्र भूषण कुमार गुप्ता,रामा नन्द झा, राजेन्द्र महतो, अर्जुन कुमार राय, राघवेंद्र कुमार झा सहित 5 उम्मीदवारों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। प्रबन्ध कार्यकारणी सदस्य पद पर सामान्य कोटि से दिनेश कुमार सहनी, विनय कुमार सिंह, अरविन्द कुमार बिहारी, अतिपिछड़ा कोटि से राम बिलास सहनी, पिछड़ा कोटि से राम सागर राय ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 2
After Tags Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close