शहर में दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर पुलिस चौकस

0 101
Above Post Campaign

समस्तीपुर : शहर में दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर नगर थाना की पुलिस ने अपनी चौकसी तेज कर दी है। पुलिस शहर व इसके आसपास के इलाके में अपनी गश्त बढ़ाते हुए असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर बनाए हुए है। एसपी दीपक रंजन के निर्देश पर नगर थाना की पुलिस शहर के सभी पंडालों में सीसीटीवी लगाने के अलावा पूजा समिति के सदस्यों को पंडाल में अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूजा के दौरान विशेष नजर रखने की बात कही है। साथ ही सभी पंडालों में पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर मोटे अक्षरों में डिस्प्ले करने को कहा है। ताकि किसी भी परिस्थिति में आम लोग पुलिस को सूचना दे सके। पुलिस ने सभी पूजा पंडालों के आसपास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए सादे लिवास में भी जवानों की प्रतिनियुक्ति का फैसला किया है। पूजा पंडालों में छेड़खानी की घटना न घटे इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात करने का निर्देश वरीय पदाधिकारियों ने अलग से जारी किया है। पूजा पंडाल व मूर्ति विर्सजन के रूट पर भी पुलिस न अपनी सतर्कता बढ़ाने के अलावा मुहर्रम जुलूस के दौरान उसके रुट पर भी कड़ी नजर रखने की बात कही है।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

सभी पूजा पंडाल व मुहर्रम जुलूस की होगी विडियोग्राफी

जिला प्रशासन ने शहर के हर पूजा पंडाल, मूर्ति विर्सजन के अलावा मुहर्रम के जुलूस की विडियोग्राफी कराने का फैसला लिया है। यह फैसला शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया था ताकि गड़बड़ी फैलाने वालों समेत असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। इसके अलावा प्रबुद्ध लोगों को भी पूजा व मुहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी तरह के विवाद या अन्य समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाते हुए समस्याओं को दूर करने में मदद कर सके।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close