म्यांमार में 28 हिंदुओं को मारकर दफनाया गया, रोहिंग्याओं पर शक

0 53
Above Post Campaign

Samastipur Now : म्यांमार के हिंसा प्रभावित इलाके रखाइन में 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है। म्यांमार सेना का कहना है कि इन हिंदुओं को रोहिंग्या आतंकियों ने मारा है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पायी है।

ARSA पर लगा आरोप

म्यांमार सेना के बयान के मुताबिक इन 28 हिंदुओं को रोहिंग्या के आतंकी गुट ARSA (अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी) ने मारा है। बता दें कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में यह आतंकी गुट पिछले कुछ समय से सक्रिय है। 25 अगस्त को रखाइन की एक पुलिस चौकी पर हमले और कई पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप भी इसी गुट पर लगा था। बता दें कि इस हमले के बाद ही रखाइन प्रांत में हिंसा शुरु हो गई है और लाखों की तादाद में रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार छोड़कर बांग्लादेश और भारत आ रहे हैं।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

हिंदू भी हुए हिंसा के शिकार

बता दें कि रखाइन प्रांत में बड़ी तादाद में हिंदू और बौद्ध भी रहते हैं। लेकिन वहां जारी हिंसा के बाद करीब 30000 हिंदू और बौद्धों को भी अपना घर छोड़कर वहां से भागना पड़ा है। बता दें कि जिन 28 हिंदुओं के शव सामूहिक कब्र से मिले हैं, उनमें 20 महिलाएं और 8 पुरुष हैं। 6 मृतकों की उम्र 10 साल से भी कम है।

सरकार सतर्क

वहीं रोहिंग्या के बड़ी तादाद में सीमा पार कर भारत आने पर सरकार चौकसी बरत रही है। बता दें कि सरकार पहले ही रोहिंग्याओं को वापस म्यांमार भेजने को कह चुकी है। सरकार का तर्क है कि कई रोहिंग्या शरणार्थी आतंकी गुटों के संपर्क में हैं। इस कारण ये शरणार्थी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 2
After Tags Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close