शादी से एक दिन पहले भाग गई दुल्हन

0 74
Above Post Campaign

उत्तर प्रदेश: घर में जब शादी होती है तो हर जगह खुशी का माहौल होता है। परिवार में हर कोई खुश होता है। लेकिन सहारनपुर में एक ऐसी शादी की रात आई है जहां शादी वाले दिन किसी ने कोई खुशियां नहीं मनाई बल्कि उस घर हुई तोड़ फोड़। जी, मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है जहां एक घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दूसरे दिन बारात आनी थी लेकिन दुल्हन अचानक रात को घर से भाग गई।

बता दें कि दुल्हन के भागने की सूचना मिलने पर परिजनों ने आरोपित के घर पहुंचकर तोड़ फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुल्हन को ढूंढना शुरू कर दिया है। सहारनपुर के जनकपुरी थाना अंतर्गत खान आलमपुर का यह मामला है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी बेटी की शादी देहरादून में तय की थी। मंगलवार को बारात देहरादून से आनी थी। घर वाले शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। सोमवार रात अचानक दुल्हन गायब हो गई। वहां के लोगों का कहना है कि लड़की का पहले से ही पास में रहने वाले लड़के के साथ प्रेम संबध था। घरवाले लड़की की शादी जबरदस्ती कर रहे थे। जिससे वह बारात आने के एक दिन पहले नजर बचाकर भाग निकली।

Middle Post Banner 2
Middle Post Banner 1

लड़की का परिवार और रिश्तेदार बिलाल के घर पहुंचे। यहां तोड़फोड़ की एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष को रोकने के लिए जब इलाके के पूर्व सभासद नदीम अंसारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व सभासद को पिटने से बचाया। प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस युवक और युवती दोनों की तलाश कर रही है और जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 3
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close