बॉक्स ऑफिस: ऑस्कर के लिए नामित ‘न्यूटन’ ने चार दिन में कमाए इतने करोड़

0 52
Above Post Campaign

मुंबई। बॉलीवूड अभिनेता राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘न्यूटन‘ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चार दिन में ही इस फिल्म की लागत लगभग वसूल हो चुकी है। सोमवार को इसने 1.31 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो शुक्रवार को मिली रकम से कहीं ज्यादा है। पहले दिन केवल 96 लाख रुपए की कमाई करने वाली इस फिल्म की चार दिन की कमाई लगभग 9 करोड़ रुपए हो चुकी है।

शनिवार को इसे 2.52 करोड़ रुपए मिले। रविवार की कमाई 3.42 करोड़ रुपए रही। सोमवार की रकम मिलाकर इसे 8.21 करोड़ रुपए मिले हैं। ऑस्कर में जाने की घोषणा का इसे फायदा मिला है। यह फिल्म ज्यादा महंगी नहीं है। इसे 10 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है। पहले हफ्ते में ये फायदा वसूलने का पूरा दम रखती है।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

इस बार के अॉस्कर फिल्म समारोह में विदेशी सिनेमा सेक्शन के लिए भारत की ओर से अॉफिशियल एंट्री होगी। अब इसे फॉरेन लैंग्वेज के पांच टॉप नॉमिनीज से भिड़ना है। एेसा पहले केवल तीन फिल्म ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बॉन्बे’ और ‘लगान’ ही कर पाई हैं।
‘न्यूटन’ की जीत में एक और खास बात है। इसने ऑस्कर तक पहुंचने के लिए ‘बाहुबली 2’ जैसी भव्य और सफल फिल्म को हराया है। फिल्म न्यूटन का निर्देशन अमित मसूरकर ने किया है। इस फिल्म का कहानी एक आदर्शवादी लड़के की है जिसका नाम तो है नूतन लेकिन, उसने अपना नाम न्यूटन रख लिया है। यह आदर्शवादी लड़का (राजकुमार राव) ज़िंदगी के हर पहलू में ईमानदार रहने की कोशिश करता है।

ऐसे में चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी लगती है छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में, जहां सिर्फ गिने-चुने वोटर हैं और यह इलाका नक्सलवाद से बुरी तरह से जूझ रहा है। ऐसे में न्यूटन क्या वहां पर निष्पक्ष वोटिंग करा पायेगा? इसी ताने-बाने पर बुनी गई है फिल्म ‘न्यूटन‘।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
After Related Post Banner 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close