पुलिस ने ली भ्रष्टाचार मिटाने की शपथ

0 110
Above Post Campaign

समस्तीपुर पुलिस कर्मियों ने जिला मुख्यालय समेत विभिन्न थाना में भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली। पुलिस केंद्र में एसपी दीपक रंजन के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन का संकल्प लिया। मौके पर मौके पर एएसपी आमिर जावेद, डीएसपी मो. तनवीर अहमद, मेजर मिथिलेश कुमार ¨सह, नगर पुलिस,मुफस्सिल पुलिस, निरीक्षक समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

कल्याणपुर: कल्याणपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमजद अली ने सभी कर्मियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाई है। वहीं दूसरी ओर चकमेहसी थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शपथ दिलाई।

शाहपुर पटोरी: भ्रष्टाचार मिटाने तथा इसका खुलकर विरोध करने से संबंधित शपथ सोमवार को पटोरी के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने ली। शपथ डीएसपी रवीश कुमार के द्वारा दिलायी गयी। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, इंस्पेक्टर रामनरेश पासवान, अधिकारी कुमार प्रमोद, शम्भू सिंह, कमलेश प्रभाकर, दारोगा दयाशंकर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मनोज कुमार, महेश सहनी के अलावा अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे। पुलिस कर्मियों ने शपथ पत्र भरकर उस पर हस्ताक्षर भी किया।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

रोसड़ा: स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय के सभी कर्मियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ खायी। कर्मियों को भ्रष्टाचार के विरूद्ध शपथ दिलाते हुए पुलिस निरीक्षक बीपी मेहता ने भ्रष्टाचार को राजनीतिक एवं समाजिक प्रगति का एक बड़ा बाधक करार दिया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के साथ आम

लोगों को भ्रष्टाचार के विरूद्ध आगे आने की अपील की। 6 बिन्दुओं पर करायी गई प्रतिज्ञा में जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी एवं कानून के नियमों का पालन करना, न रिश्वत लेना और न देना, सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता से करना, जनहित के कार्यों को करना, निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करना एवं भ्रष्टाचार के किसी भी घटना का रिपोर्ट उचित एजेंसी को देना शामिल है। मौके पर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक एनके ¨सह, रामबाबू यादव, बीपी ¨सह, विष्णु पासवान, सहायक पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, बीएन सिंह, अरूण पटेल, औरंगजेब खान के अलावा केके सिंह, अरविंद कुमार सहित करीब दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।

हसनपुर: थाने में नियुक्त पुलिस कर्मियों ने सोमवार को 18 साल से कम उम्र की लड़की एवं 21 साल से कम उम्र के लड़के की एक शादी नहीं करने और दहेज प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। अवर

निरीक्षक टुनानंद ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सहायक अवर निरीक्षक रविकांत सिंह यादव, फुलेना यादव, संजय कुमार सहित सभी पुलिस कर्मियों ने अपने अपने हाथ ऊपर कर दहेज प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने एवं 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़का की शादी नहीं करने का संकल्प लिया। अवर निरीक्षक श्री ¨सह ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में भी सीडीपीओ मंजू कुमारी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पर्यवेक्षिका, कार्यक्रम कर्मी के अलावा सेविकाओं को शपथ दिलायी गई। मौके पर एलएस रेखा कुमारी, सेविका अनिता कुमारी, रंजू कुमारी, कल्याणी देवी, मालती देवी, कुमकुम कुमारी, राधा देवी,नीलम देवी, सविता देवी, अनिता देवी, रागनी देवी आदि मौजूद रहे।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 3
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close