डीजे नहीं बजने से नाराज दुल्हन ने दूल्हे को बनाया बंधक, फिर किसी और से कर ली शादी

Angry over not playing DJ Bride has made the groom hostage
0 146
Above Post Campaign

बेगूसराय | दहेज के पैसे, गहने या शराब के चलते मंडप में शादी टूटने की खबरें तो अक्सर आती रही है पर क्या आपने डीजे न बजने की वजह से शादी टूटने की खबर पढ़ी है। शादी टूटने का यह अजीबोगरीब मामला बिहार का है जहां डीजे नहीं बजने पर दुल्हन के परिवार वाले इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने दूल्हे को बंधक बना लिया, इतना ही नहीं उन्होंने उसी मंडप में दूसरे लड़के के साथ दुल्हन की शादी भी कर दी।

 

लड़के वालों ने नहीं किया डीजे का इंतजाम

शादी टूटने का यह मामला बेगूसराय जिले के मंसुरचक थाना क्षेत्र के साठा चक्का गांव का है। साठा चक्का गांव के रहने वाले महेश पासवान ने अपनी बेटी की शादी के लिए पड़ोस के ही झमटिया गांव के रहने वाले हरिचरण पासवान के पुत्र बबलू पासवान से तय की थी। शादी तय होने के बाद दोनों परिवार शादी की तैयारी में लग गए। दूल्हा दुल्हन भी अपनी शादी के दिन गिनते हुए हसीन सपने देखने लगे। शादी के दिन दूल्हा सज धज कर पूरी तैयारी के साथ दूल्हन के घर पहुंचा, लेकिन वो अपने साथ डीजे लेकर नहीं गया था जिससे लड़की वाले नाराज हो गए।

Angry over not playing DJ Bride has made the groom hostage

सात फेरे लेते समय शुरू हुआ विवाद

लड़की वालों ने बारात पहुंचने पर उसका स्वागत किया फिर जयमाल की रस्म पूरी की गई। लेकिन इसके बाद जब दूल्हा शादी के मंडप में सात फेरे लेने पहुंचा तभी डीजे को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दुल्हन रे परिवार वालों ने दूल्हे के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को बंधक बना दिया और शादी में दिए गए दहेज की मांग करने लगे, साथ ही लड़की की शादी के लिए दूसरा दूल्हा ढूंढने लगे।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

Angry over not playing DJ Bride has made the groom hostage

रात के अंधेरे में लड़की वाले खोजने लगे दूल्हा, मिल गया अजनबी …

डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद दूल्हे को बंधक बनाने के बाद दूल्हन के परिवार वालों को दूल्हन की शादी नहीं होने की चिंता सताने लगी। फिर रात के अंधेरे में आनन फानन में दूल्हन की शादी के लिए दूसरा दूल्हा ढूंढा जाने लगा। इसी दौरान एक अजनबी लड़का लड़की के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गया। शादी के लिए तैयार होने के बाद उसी मंडप में दोनों की शादी करा दी गई। वही बंधक बना दूल्हा अपनी दुल्हन की शादी अजनबी के साथ होते चुपचाप देखता रहा।

Angry over not playing DJ Bride has made the groom hostage

पुलिस ने मौके पर पहुंच छुड़ाया

हंगामे की सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने दूल्हा और उसके परिवार वालों को लड़की वालों की कैद से आजाद कराया। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवा गया। साथ ही दूल्ह शादी में दहेज के लिए दिऐ गय पैसे को दुल्हन वाले को लौटाने का फैसला सुनाया। मामला शांत होने के बाद बिन दुल्हन का दूल्हा अपने घर लौट गया।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close