खाना बनाने के दौरान लगी आग, छह घर जलकर राख

Fire burning during cooking, Six home burning ashes Samastipur Now
0 87
Above Post Campaign

समस्तीपुर प्रखंड के पगड़ा पंचायत में बुधवार की सुबह खाना बनाने के दौरान लगी आग से छह घर जलकर राख हो गया। देखते की देखते छह घरों की लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

जानकारी के अनुसार पगड़ा गांव के वार्ड-7 निवासी गंगा प्रसाद महतो के घर में खाना बनाने के दौरान घर में रखी पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के उपेंद्र महतो, सुरेंद्र महतो, सूर्यनारायण सूरज, राजकुमार महतो तथा अजीत कुमार महतो के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।

इस घटना में गंगा प्रसाद महतो सहित अन्य पीड़ितों के घर के लाखों रुपये का सामान, कपड़ा, आनाज, लकड़ी का सामान सहित मवेशी चारा जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी अजय कुमार पीड़ित परिवार वालों को आवश्यक सरकारी मदद मुहैया कराने में जुट गये हैं।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close