ट्रैक्टर के धक्के से तीन बाइक सवार घायल

0 142
Above Post Campaign

समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर महेशपुर पंचायत में मवेशी हॉस्पीटल चकहैदर के समीप सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को धक्का मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि सलेमपुर नुनिया टोल निवासी संजीत कुमार (18), उमानाथ कुमार (18), और अर्जुन कुमार (22) पंचायत के मुखिया विनोद राय से मिलने उनके घर पर जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रुके बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे तीनों बाइक सवार गिर गए। ट्रैक्टर चालक के भागने के क्रम में ट्रैक्टर की ट्रॉलीे दो बाइक सवार के कमर पर चढ़ गया और एक झटका लगने के कारण जख्मी हो गया। मुखिया तथा स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है उनकी स्थिति ¨चताजनक बताई गई है।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 3
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close