बाल विवाह व दहेज मुक्त को ले एसपी ने दिलाई शपथ

0 63
Above Post Campaign

समस्तीपुर। समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी प्रणव कुमार के द्वारा बाल विवाह तथा दहेज मुक्त, राज्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी। जिले में 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं करने का संकल्प लिया गया तथा ऐसे किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होने का भी ²ठ प्रतिज्ञा ली गई, जहां बाल विवाह किया जा रहा हो या दहेज का लेन-देन हुआ हो। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, सहायक समाहत्र्ता, आपूर्ति पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहत्र्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला के सभी पदाधिकारी साथ ही सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि बाल विवाह तथा देहज प्रथा एक बहुत बड़ी समाजिक बुराई हैं, इसके लिए कानून तो बने हुए हैं किन्तु जब तक समाज इस कुप्रथा को मिटाने के लिए आगे नहीं आएगा तब तक इसे जड़-मूल से नष्ट करना संभव नहीं है। आज यह शपथ

कार्यक्रम इस दिशा में आगे बढ़ने का अभियान है। स्थानीय पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस कप्तान दीपक रंजन ने मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाया। मौके पर एएसपी आमिर जावेद, सदर एसडीपीओ मो. तनवीर अहमद, सार्जेन्ट मेजर मिथिलेश कुमार ¨सह, पुलिस निरिक्षक हरिमोहन प्रसाद, अनिल कुमार के अलावे नगर थानाध्यक्ष एचएन ¨सह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कृति अवर निरिक्षक दिगंबर कुमार, सरयुग मिस्त्री, सच्चिन्द्र ¨सह, नागेन्द्र ¨सह, विलास ¨सह आदि के अलावा कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।दल¨सहसराय,संस : अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी

संस्थनों में बाल विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर अधिकारियों, पदाधिकारियों, राजनीतिक दलों से लेकर स्कूली छात्र छात्राओं ने शपथ ग्रहण किया। अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडलाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने अपने में पदस्थापित पदाधिकारी और कर्मचारी को शपथ ग्रहण करवाया। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ विरेंद्र कुमार ¨सह की अध्यक्षता में प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी संतोष कुमार ने दल¨सहसराय थाने पर थानाध्यक्ष नरेश पासवान सहित पुलिस पदाधिकारी ,

सिपाही और चौकीदार को बाल शपथ दिलाया। सभी सरकारी स्कूलों पर भी एचएम ने इसको लेकर शपथ दिलाया।पटोरी़,संस : विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए सामूहिक रूप से शपथ लिया। पटोरी में अलग-अलग कई जगहों पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थानों, सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों, विद्यालयों आदि में इस समारोह का

आयोजन किया गया। पटोरी प्रखंड कार्यालय में एसडीओ सुवीर रंजन के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मियों व आंगनबाड़ी कर्मियों के द्वारा शपथ ली गई। वहीं पटोरी थाना परिसर में डीएसपी ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को इस आशय की शपथ स्वयं दिलायी। इन कार्यक्रमों में बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ इंद्रदेव पंडित, सीडीपीओ आदि मौजूद थे। जबकि पटोरी थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा टीके झा आदि मौजूद थे।

मोरवा,संस: बाल विवाह को राकने एवं दहेज मुक्त राज्य बनाने के लिए मोरवा प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के सभी पंचायतों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुखलय पर प्रमुख स्मिता शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवं 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी तथा दहेज का लेन देन एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है। अध्यक्षता करते हुए बीडीओ राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों से अपने राज्य को बाल विवाह और देहज मुक्त बनाने का शपथ दिलाया। मौके पर बीईओ ईश्वर चन्द्र ¨सह, बीएओ लोकनाथ ठाकुर, डा. रामचन्द्र महतो, डा. प्रवीण कुमार, फजले रब, त्रिपुरारी प्रसाद, एएनएम मानवी कुमारी, रेणु कुमारी, रूबी कुमारी, बीआरपी राजीव झा, विकास मित्र मनोज कुमार राम, नरेश कुमार, सुखलाल राम, पंकज कुमार, कृष्ण कन्हैया झा समेत सभी आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका आदि मौजद थे। वही हलई ओपी

अध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस बलों ने बाल बिवाह एवं दहेज प्रथा के विरोध में शपथ लिया। पंचायतों में भी मुखियों की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

पूसा, संस : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। देवपार पूसा पंचायत भवन पर स्थानीय मुखिया श्री राम ¨सह, महमद्दा में मुखिया गीता

देवी, घोवगामा में मुखिया राजीव कुमार, दिघरा में मुखिया सुनील कुमार सुमन की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का फैसला किया।

वारिसनगर,संस : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर उनके

चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बिहार को बाल विवाह व दहेज मुक्त राज्य बनाने का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड कार्यालय पर बीडीओ महेश चन्द्र, थाना पर पवन कुमार, मथुरापुर ओपी पर परमानंद लाल कर्ण, बाल विकास कार्यालय पर सीडीपीओ वर्षा सिन्हा, बीआरसी पर बीईओ उपेन्द्र महाराज,

मुखिया चन्द्रभूषण ठाकुर, राजेश कुमार सहनी, वशिष्ठ राउत, बसंत देवी, रामप्रीत पासवान, मो इजहारूल, अब्दुल समद खान, द्रोपती देवी, अरूण कुमार भगत, नासिमा खातुन, किरण देवी, सुजाता देवी, सुनीता देवी, दिनेश पासवान, विजय सहनी आदि ने अपने-अपने पंचायत भवनों पर तथा सभी विद्यालयों पर प्रधानाध्यापक व

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी सेविका ने लोगों को बाल विवाह व दहेज जैसे सामाजिक कुरुतियों से दूर रहने तथा इनकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प दिलाया।

ताजपुर,संस : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में वाल विवाह व दहेज न लेने की शपथ दिलाई गई। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा ने शपथ दिलाया। वही ताजपुर थाना में थानाध्यक्ष एवं बंगरा थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शपथ दिलाया। पंचायतों में पंचायत के मुखिया एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने शपथ दिलायी। बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ लिया शपथ

Middle Post Banner 2
Middle Post Banner 1

पूसा रोड : चकलेवैनी पंचायत में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता म खिया शर्मिला देव ने किया। वहीं वार्ड 14 के महादलित टोले में नोडल

विकास मित्र मनोज राम की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ। सभा में दहेज उन्मूलन तथा बाल विवाह को रोकने से संबंधित शपथ पत्र पर लोगों ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर पंचायत सचिव रामदेव पासवान निराला, विकास मित्र मनोज राम, उपमुखिया बृजनंदन ठाकुर सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे। इसके साथ ही वैनी ओपी परिसर में थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी, जवान, चौकीदार तथा अन्य कर्मियों ने दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह से संबंधित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।

कल्याणपुर, संस : प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शारदा सहनी ने कर्मियों को शपथ दिलाई गई। उपस्थित शपथ

कर्ताओं ने एक एक शपथ पत्र भी भरा। मौके पर बाबु लाल महतो, मो. आबिद, रामसेवक महतो, गोपाल पासवान, सुनील कुमार, सच्चिदानंद राय, शशि ¨सह, अंचल कर्मी व प्रखंड कर्मी मौजूद थे। बाल विकास परियोजना कार्यालय की कर्मी किरण, आभा, मंजू, कंचन, अर्चना रानी, अनिता मिश्रा, विद्यादेवी, सोनी

कुमारी, रामबाबू राम समेत अन्य लोगों ने भी शपथ ली। वहीं दूसरी ओर थाना परिसर कल्याणपुर में थानाध्यक्ष अमजद अली ने थाना कर्मीयों के अलावे कई गांवों से आये लोगों को भी पूर्व मुखिया रामबाबू राय के उपस्थिति में शपथ दिलाई। मौके पर राम लखन ¨सह, ललित भूषण राय, शिव कुमार त्रिपाठी, पंकज

¨सह, मल्हु शर्मा, रामजी दास, श्याम नारायण शर्मा, ठाकुर धर्मवीर ¨सह, शैलेन्द्र ¨सह समेत अन्य लोग मौजूद थे। इधर कल्याणपुर पीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. बीके ठाकुर, चकमेहसी थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, परणा बल्क मिल्क कुलर में वैभव कुमार, जदयू प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष केसरी कुमार मेहता, युवा कार्यालय में अध्यक्ष सामंत कुमार आदि ने भी अपने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया। पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर जगह-जगह मौजूद थे।

शिवाजीनगर,संस: बीआरसी पर बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन पर संकल्प सभा का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश ¨सह की अध्यक्षता में हुई।इसमें बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन पर संकल्प दिलाया गया। प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम के द्वारा संकल्प दिलाया गया। प्रखंड के सीमावर्ती होलीपार्क विद्यालय में भी गॉधी जयंती मनाने के बाद शिक्षकों को संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्राक्रितिक चिकित्सा एवं योग केन्द्र पर डॉ. रामाकांत ¨सह के

द्वारा प्राक्रितिक चिकित्सा दिवस एवं गॉधी जयंती मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय पर जदयू अधंयक्ष सत्य नारायण ¨सह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल ¨सह,विनोद सहनी, उमवि बथनाहा में राजेश्वर ¨सह(राजू) आदि के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

दलसिहसराय, संस. गांधी जयंती के मौके पर बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर प्रखंड के गोसपुर स्थित गुरु आश्रम को¨चग संस्थान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम सह जागरूकता रैली को एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जागरूकता रैली में शामिल कों¨चग के छात्रों को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहां कि बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी समाजिक कुड़ीति को किसी कानून से नही समाजिक पहल और जागरूकता से समाप्त किया जा सकता है। मौके पर संस्थान के निदेशक प्रीति प्रिया,व्यवस्थापक राकेश कुमार ¨सह, साहित्यकार चांद मुसाफिर, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक अनिल कुमार, राहुल कुमार, आयूस कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कमल कुमार,विजय कुमार, अमित कुमार ,सिकंदर कुमार,दीपक कुमार, मार्गदर्शक रामनरेश कुमार ¨सह और रामसकल महतो के साथ साथ संस्था के सैकड़ों छात्र छात्रों ने हिस्सा लिया।

बिथान, संस : सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर शपथ दिलायी गई। प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बीडीओ कुमार सौरभ ने, थाना परिसर में

थानाध्यक्ष सरोज कुमार, पीएसपी उच्च विद्यालय में रामबालक ¨सह, बीआरसी भवन परिसर में बीईओ रामनरेश ¨सह, मध्य विद्यालय सोहमा में विन्देश्वरी राम ने शपथ दिलायी।

मोहिउद्दीननगर,संस: वाल विवाह रोकने एवं दहेज मुक्त समाज बनाने को लेकर जगह शपथ पत्र के माध्यम से संकल्प लिया गया। पंचायत समिति भवन के सभागार में बीडीओ प्रषांत कुमार,सीओ सोहन राम, सीडीपीओ व्रतिका सुमन, पीओ संजय साह आदि ने शपथ दिलाई।

सरायरंजन, संस: बीडीओ डॉ. अभिजीत चौधरी ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर शपथ दिलाई। वहीं सीडीओ कार्यालय पर सीडीपीओ रीना कुमारी के नेतृत्व में सभी कर्मियों दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के रोक की शपथ दिलायी गयी। इधर सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों ने बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए शपथ ग्रहण कराया। प्रखंड के सभी पंचायत भवनों पर सभी मुखिया की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सीओ इरशाद अहमद, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी जयप्रकाश ¨सह, कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, लालबाबू महतो, दयानंद दास, अजीत कुमार झा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।बीईओ नरेन्द्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने शपथ लिया।

उजियारपुर, संस: प्रखंड के विभिन्न गांवों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर लोगों ने उन्हें याद किया। कांग्रेस प्रखंड कार्यालय पर उमेशचंद्र कुमार की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। परोरिया पंचायत भवन में मुखिया श्रीराम साह उर्फ मनोज कुमार ने गांधी जयंती धूम धाम से मनाया। जबकि मालती पंचायत भवन परिसर में मुखिया जागेश्वर बैठा, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद ¨सह, पंस सदस्य दिनेश राम आदि ने राष्टपिता को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा बाल विवाह तथा दहेज के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ लिया।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 3
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close