पति की हत्या कर शव फेंका

0 97
Above Post Campaign

समस्तीपुर थाने के बहादुरचक नंदनी गांव में एक कलयुगी पत्नी ने अपने वृद्ध पति की हत्या पुत्र के साथ मिलकर कर दी। घटना को अंजाम देने के उपरांत शव को वाया नदी में हाथ-पांव बांधकर फेंक दिया। मृतक 65 वर्षीय रामबली महतो के शव को मंगलवार की दोपहर पुलिस ने नदी से बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। पहले लाठी व डंडे से उसकी पिटाई की गई। शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान भी मिले हैं।

थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने पत्नी कंचन देवी, पुत्र रंजीत कुमार महतो एवं दशरथ महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक रामवली महतो सोमवार की रात्रि कई लोगों के साथ अपने घर पर ही थे। सुबह होते ही इस घटना की सूचना पुलिस वालों को ग्रामीणों के द्वारा दी गई। मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, अवर निरीक्षक दिलीप ¨सह, बिनोद कुमार सिंह एवं छोटे कुमार ने बहादुरचक नंदनी पहुंचकर मामले की जांच की। किन्तु कोई अता पता नहीं चला।

Middle Post Banner 2
Middle Post Banner 1

जबकि आरोपित पत्नी भी घटना से इंकार कर गई। पर पुलिस के जाने के कुछ देर के बाद मृतक का शव वाया नदी में उपलाने लगा। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। और इसी वक्त से इस मामले में शक की सुई पत्नी व पुत्र पर गहराने लगी। शंका के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफतार कर लिया। घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ¨कतु ग्रामीणों की मानें तो अब तक इस परिवार मे 06 से अधिक इसी प्रकार की हत्या हो चुकी है।

6 हत्याओं का गवाह है यह परिवार

ग्रामीणों की मानें तो इस परिवार में अब तक छह लोगों की हत्याएं हो चुकी है। किसी को पत्नी ने तो किसी को मृतक रामबली महतो ने मौत के घाट उतारा था। यह अलग बात है कि सभी मामले स्थानीय स्तर पर दबते रहे। किन्तु बेटा, बेटी, दमाद, व पुतोह का भी हत्या इसी प्रकार से कर शव को वाया नदी में फेंके जाने की बात ग्रामीणों के द्वारा बतायी जा रही है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 1
After Tags Post Banner 2
After Related Post Banner 3
After Related Post Banner 1
After Related Post Banner 2
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close