नहीं थम रहा चोटी कटने का सिलसिला…पीनना में महिला व पुरकाजी में बालिका की चोटी काटी

0 53
Above Post Campaign

मुजफ्फरनगर। पिछले कुछ दिनों से थम सा गया चोटी कटने का सिलसिला अब पिफर शुरू हो गया है। गत दिवस कस्बा पुरकाजी में एक महिला की चोटी कटने के बाद आज एक बालिका की भी चोटी कट गई, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में भी एक महिला की चोटी कटने से हडकम्प मच गया।

पीडितों में से किसी को काली बिल्ली, तो किसी को डरावनी परछाई सी दिखाई देने की बात भी सामने आयी है, लेकिन वैज्ञानिक व पुलिस प्रशासन सभी घटनाओं को अफवाह बता रहा है। जानकारी के अनुसार पुरकाजी के मौहल्ला झोजगान के अंतर्गत नई आबादी तुर्कीस्तान में गत दिवस जैतून नामक महिला की चोटी कटने के बाद रात्रि में लगभग 4 बजे अनीस की नाबालिग पुत्री की भी चोटी कट गई, जिससे मौहल्लवासी भयभीत है। चोटी कटने का भय प्रत्येक महिला व युवतियों के लिये अच्छा खासा सिरदर्द बना हुआ है। बडी मेहनत से तैयार की गई चोटी कटने से महिलाएं व युवतियां डिप्रेशन का शिकार हो गयी है।

Middle Post Banner 1
Middle Post Banner 2

जनपद के सभी कस्बों व मौहल्लों में चोटी कटने का भय साफ दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि पीडित बताते है कि चोटी कटने के दौरान किसी काली बिल्ली की परछाई दिखाई देती है या कोई डरावनी सी चीज देखने में आती है, लेकिन आज तक कोई भी चोटी काटने वाले को नहीं पकड पाया है। वैज्ञानिक व पुलिस-प्रशासन भी चोटी कटने को केवल अफवाह बताता है। वहीं दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में मुकेश पत्नी कल्लू के घर पर रात 8 बजे के लगभग महिला की चोटी कटी।

घर में सब जागे हुऐ थे और आसपास पडौस में भी सब जाग रहे थे। अचानक से महिला को पीछे से धक्का लगा और महिला जमीन पर गिर गई। कुछ देर बाद महिला को अपनी चोटी जमीन पर गिरी मिली।

आसपास से लोग भाग कर आए, तो महिला बेहोश पडी थी। होश में आने के बाद महिला से पूछा कैसे हुआ, तो उसने कहा मैने किसी को नहीं देखा। पीछे से धक्का लगा था। गांव में महिलाओं को ऐसी घटना से डर लगने लगा है। आसपास के लोग सुबह जानकारी मिलते देखने का तांता लगा रहा। जिलाध्यक्ष सुमित मलिक (राकिम्पा) ने मौके पर जाकर जानकारी ली। गाँव में महिलाओं में डर का महौल बना हुआ है। जनपदवासी लगातार पुलिस-प्रशासन से मांग कर रहे है कि चोटी काटने वाले गिरोह का पता लगाकर खुलासा किया जाये।

Below Post Banner
After Tags Post Banner 2
After Tags Post Banner 1
After Related Post Banner 2
After Related Post Banner 3
After Related Post Banner 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Close